जॉन सीना को फिल्म के सेट पर स्कर्ट और हील्स पहने हुए देखा गया; तस्वीरें हुईं वायरल
डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर और हॉलीवुड ऐक्टर जॉन सीना को मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में एक फिल्म के सेट पर स्कर्ट और हील्स पहने हुए देखा गया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। जॉन सीना कथित तौर पर ऑस्ट्रेलिया में अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'रिकी स्टैनिकी' की शूटिंग कर रहे हैं जिसका निर्देशन पीटर फैरेली कर रहे हैं।