जॉनी डेप की पहली पत्नी ने की ऐंबर हर्ड की आलोचना, कहा- मेरे बस में होता तो कार्रवाई करती
हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप की पहली पत्नी लॉरी एलीसन ने कहा है कि अभिनेत्री ऐंबर हर्ड ने जॉनी के साथ जो किया वह 'भयानक' था। उन्होंने कहा, "मैं कई बार रोई...जॉनी के लिए बुरा लगता था...मेरे बस में होता तो ऐंबर पर कानूनी कार्रवाई करती।" गौरतलब है, 2015 में शादी करने वाले जॉनी-ऐंबर 15 महीनों बाद अलग हो गए थे।