जॉनी डेप के समर्थकों का दावा- ऐंबर हर्ड ने कोर्ट में रोते हुए दिया पोज़, सामने आया वीडियो
अभिनेत्री ऐंबर हर्ड अपने खिलाफ मानहानि के मुकदमे की सुनवाई के दौरान पूर्व पति जॉनी डेप के खिलाफ गवाही देते समय अदालत में रो पड़ी थीं। सोशल मीडिया यूज़र्स ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि इस दौरान वह टिशू से नाक पोंछते हुए कुछ सेकेंड उसी पोज़िशन में रुक गईं ताकि मीडिया उनकी तस्वीरें ले सके।