जॉनी डेप को $10.4 मिलियन का जुर्माना बिल्कुल नहीं दे पाएंगी हर्ड: ऐक्ट्रेस की वकील
ऐंबर हर्ड की वकील इलेन चार्लसन ब्रेडेहोफ्ट से पूछा गया कि क्या हर्ड मानहानि का मुकदमा हारने के बाद लगा $10.4 मिलियन का हर्जाना जॉनी डेप को दे पाएंगी, जिस पर उन्होंने कहा, "बिल्कुल नहीं।" इलेन ने फैसले को लेकर कहा, "उन्हें यहां खलनायक की तरह दिखाया गया...अदालत में कई चीज़ों की अनुमति...नहीं दी जानी चाहिए थी...जूरी इससे भ्रमित हुई।"