जॉनी बेयरस्टो ने जीता जून महीने का आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड

इंग्लिश बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो ने अपने हमवतन जो रूट और न्यूज़ीलैंड के डैरिल मिचल को पछाड़कर जून महीने का आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता है। बेयरस्टो ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 3-मैच की टेस्ट सीरीज़ में 78.8 की औसत से 394-रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की मैरिज़ैन कैप आईसीसी वीमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुनी गई हैं।

Load More