जॉनी बेयरस्टो ने दुर्घटना में पैर के 3 जगहों पर टूटने का किया खुलासा, शेयर कीं तस्वीरें

इंग्लिश विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो ने अपने चोट को लेकर खुलासा किया है। 33-वर्षीय बेयरस्टो ने बताया कि पिछले महीने गोल्फ खेलने के दौरान दुर्घटना में उनका पैर 3 जगहों पर टूट गया था और उनका टखना डिसलोकेट हो गया था। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि सर्जरी हुए 3 सप्ताह हो गए हैं और स्टेपल हटा दिए गए हैं।

Load More