जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के मामले में दोषी पूर्व पुलिस अधिकारी को हुई 21 साल जेल की सज़ा
जॉर्ज फ्लॉयड मर्डर केस के दोषी पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक शोविन को अमेरिका की एक कोर्ट ने गुरुवार को नागरिक अधिकारों के उल्लंघन में 21-साल जेल की सज़ा सुनाई। वह फिलहाल 22-साल की सज़ा काट रहा है। 2020 में शोविन ने फ्लॉयड को ज़मीन पर पटककर उसकी गर्दन को घुटने से दबा दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।