जॉर्जिया की संसद में बिल पर चर्चा के दौरान सांसदों के बीच हुई मारपीट, वीडियो आया सामने
जॉर्जिया की संसद में सोमवार को एक बिल पर चर्चा के दौरान सांसदों के बीच मारपीट हो गई जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सदन में सत्ताधारी दल के नेता को विपक्षी दल का एक नेता मुक्का मारते और उससे मारपीट करता दिखाई दे रहा है। गौरतलब है, संसद में 'विदेशी एजेंट' बिल पर चर्चा हो रही थी।