जॉश इंग्लिस ने जड़ा टी20I क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज़ शतक
जॉश इंग्लिस ने गुरुवार को टी20I क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज़ शतक जड़ा। 28 वर्षीय जॉश ने विशाखापत्तनम में भारत के खिलाफ पहले टी20I में 47 गेंदों पर शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ऐरन फिंच के रिकॉर्ड की बराबरी की। फिंच ने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों पर शतक लगाया था।