जॉस बटलर ने लगाया इंग्लैंड के लिए वनडे में दूसरा सबसे तेज़ शतक
इंग्लिश बल्लेबाज़ जॉस बटलर ने शुक्रवार को इंग्लैंड के लिए वनडे में दूसरा सबसे तेज़ शतक जड़ा। उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले वनडे में 47-गेंद पर 100-रन का आंकड़ा पार किया। गौरतलब है, बटलर के नाम इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे तेज़ शतक बनाने का रिकॉर्ड है जब उन्होंने 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ 46-गेंद पर शतक बनाया था।