जॉस बटलर पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए लगा मैच फीस का 10% जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के ओपनर जॉस बटलर पर कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ गुरुवार को मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के उल्लंघन को लेकर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया। गौरतलब है, बटलर ने आउट होने के बाद मैदान से बाहर जाने के दौरान बाउंड्री रोप पर बैट को मारा था।

Load More