जो अच्छा काम करता है उसे कभी सम्मान नहीं मिलता: नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में कहा है, "मैं हमेशा मज़ाक में कहता हूं कि चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो...जो अच्छा काम करता है उसे कभी सम्मान नहीं मिलता।" गडकरी ने आगे कहा, "जो बुरा काम करता है उसे कभी सज़ा नहीं मिलती।" वहीं, उन्होंने अवसरवादी नेताओं के सत्ताधारी दलों से जुड़ने पर चिंता भी जताई।