जो कल देखा, वो वर्षों तक याद रहेगा: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो शेयर कर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का एक वीडियो 'X' पर शेयर कर लिखा, "कल 22 जनवरी को हमने अयोध्या में जो देखा, वो आने वाले वर्षों तक याद रहेगा।" 3 मिनट 5 सेकेंड के इस वीडियो में कई लोग भावुक नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है, समारोह में कई हस्तियां पहुंची थीं।