जो कहते थे 'खून की नदियां बहेंगी' उनमें कंकड़ मारने की हिम्मत नहीं रही: 370 हटाने पर शाह
दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक समारोह में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2019 को चुटकी बजाते ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया।" बकौल शाह, "जो लोग कहते थे कि 'खून की नदियां बह जाएंगी', खून की नदियां तो छोड़ो, किसी में कंकड़ मारने की भी हिम्मत नहीं रही।"