जो कार्रवाई करनी है करें: पंजाब सरकार के उनका वीआरएस आवेदन खारिज करने पर परमपाल
बीजेपी के टिकट पर बठिंडा से लोकसभा चुनाव लड़ रहीं आईएएस अधिकारी परमपाल कौर सिद्धू ने पंजाब सरकार द्वारा उनके वीआरएस के आवेदन को खारिज किए जाने और उन्हें ड्यूटी पर लौटने के लिए कहने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पंजाब सरकार को जो कार्रवाई करनी है, वह कर सकती है। केंद्र सरकार ने मुझे रिटायर कर दिया है।"