जो कुछ हो रहा है उससे परेशान हूं, एक ब्रेक की ज़रूरत है: महाराष्ट्र बीजेपी नेता पंकजा मुंडे
दिवंगत बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी व महाराष्ट्र में बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने कहा है कि वह हालिया राजनीतिक घटनाक्रम से परेशान हैं। उन्होंने कहा, "मेरी कांग्रेस में शामिल होने की खबरें निराधार हैं लेकिन मुझे 1-2 महीने ब्रेक की ज़रूरत है...मैं आत्मनिरीक्षण करूंगी।" अजित पवार का एनसीपी गुट हाल ही में महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुआ है।