जो कोई पूर्व मंत्री रशीद की विग उतारकर लाएगा, उसे इनाम देंगे: पाक पीएम के विशेष सहायक

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के विशेष सहायक हनीफ अब्बासी ने कहा है कि जो कोई पूर्व मंत्री शेख रशीद की विग उतारकर उनके पास लाएगा उसे 50,000 पाकिस्तानी रुपए का इनाम दिया जाएगा। अब्बासी ने कहा कि सऊदी अरब की मस्जिद-ए-नबवी में जो घटना हुई उसकी योजना में पूर्व पीएम इमरान खान, रशीद और उनके एक करीबी शामिल थे।

Load More