जो गर्मी निकालने की बात कहते हैं उन्होंने कभी फौज में भर्ती नहीं निकाली: अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'गर्मी निकालने' वाले बयान पर कहा है, "जो गर्मी निकालने की बात कह रहे थे...उन्होंने कभी फौज में भर्ती नहीं निकाली।" उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में सपा की सरकार बनती है तो वो फौज और पुलिस में भर्ती निकालने का काम करेंगे।