जो घटनाक्रम बताया जा रहा, उसकी पूरी जांच होगी: चंद्रशेखर पर हुए जानलेवा हमले पर पुलिस
सहारनपुर (यूपी) में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद पर हुए जानलेवा हमले को लेकर एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा है, "चंद्रशेखर के पेट से छूकर गोली निकल गई, वे अभी ठीक हैं।" उन्होंने बताया, "जो घटनाक्रम बताया जा रहा है, प्रशासन उसकी पूरी पड़ताल करेगा, यह घटना देवबंद क्षेत्र की है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी।"