जो देश ताइवान की आज़ादी का समर्थन कर रहे हैं, उनके लिए आग से खेलने जैसा है: चीन
चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने कहा है कि जो देश ताइवान की आज़ादी का समर्थन कर रहे हैं उनके लिए आग से खेलने जैसा है और वे इसमें जल जाएंगे। वू ने कहा कि ताइवान चीन का ताइवान है, ताइवान प्रश्न को कैसे हल किया जाए यह 1.4 अरब से अधिक चीनी लोगों का मामला है।