जो नहीं आए उनसे ही पूछिए: राजभवन में तेजस्वी यादव की गैर-मौजूदगी के सवाल पर बिहार सीएम
बिहार में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुक्रवार शाम राजभवन में आयोजित हाई टी पार्टी में शामिल नहीं हुए। वहीं, उप-मुख्यमंत्री की गैर-मौजूदगी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "जो नहीं आए उनसे ही पूछिए।" वहीं, 'गठबंधन में सब ठीक है?' के सवाल पर मुख्यमंत्री ने जवाब नहीं दिया।