जो बाइडन का ऑस्ट्रेलिया दौरा स्थगित होने के बाद रद्द की गई 24 मई को होने वाली क्वाड बैठक
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा ऑस्ट्रेलिया दौरे को स्थगित किए जाने के बाद सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में 24 मई से होने वाली क्वाड लीडर्स समिट को रद्द कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी एल्बानीज़ी ने इस बात की पुष्टि की है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि क्वाड नेता इस हफ्ते जापान में होने वाली जी-7 बैठक में मिलेेंगे।