जो बाइडन ने एडमिरल लीसा फ्रेंकेटी को अमेरिकी नौसेना की पहली महिला प्रमुख के तौर पर किया नामित

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एडमिरल लीसा फ्रेंकेटी को देश की नौसेना प्रमुख के तौर पर नामित किया है। इसके साथ ही वह नौसेना की प्रमुख और जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ की सदस्य बनने वाली पहली महिला होंगी। बाइडन ने कहा कि फ्रेंकेटी ने परिचालन और नीति दोनों क्षेत्रों में व्यापक विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया है।

Load More