जो भारत माता के खिलाफ बोलेगा उसकी जान लेने में हम पीछे नहीं हटेंगे: कैलाश विजयवर्गीय
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को मध्य प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मलेन में कहा, "जो भारत माता के खिलाफ बोलेगा हम उसकी जान लेने में पीछे नहीं हटेंगे।" उन्होंने कहा, "हम किसी के विरोधी नहीं हैं। भारत माता की जय बोलने वाले सभी लोग हमारे भाई हैं और हम उनके लिए अपनी जान दे सकते हैं।"