जो मन में आए सो खाइए, तेजस्वी पर राजनाथ सिंह का तीखा हमला
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर हमला किया है। रविवार को जमुई में रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि 'आप कुछ भी खा सकते हैं। आप मछली, सुअर, हाथी अथवा घोड़ा खा सकते हैं लेकिन ऐसे समय में जब लोग नवरात्रि का उपवास कर रहे हैं तो आपने भावनाओं को आहत क्यों किया।'