जो मैदान पर नहीं होते, वे ऐसी बातें न करें: स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वालों पर कोहली
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज़ विराट कोहली ने कहा है, "जो लोग सिर्फ मेरे स्ट्राइक रेट और स्पिन गेंद अच्छे से ना खेलने की बात करते हैं, वही इन आंकड़ों के बारे में बोलते रहते हैं।" उन्होंने कहा, "मैंने रोज़ मैदान पर खेला है...मुझे लगता है कि जो खुद मैदान पर नहीं होते, उन्हें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए।"