जो रूट ने टेस्ट में अपना 27वां शतक लगाया, कोहली व स्मिथ की बराबरी की
पूर्व इंग्लिश कप्तान जो रूट ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 116-गेंद पर शतक जड़ने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपना 27वां शतक पूरा किया। इसके साथ ही रूट ने विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के 27 शतक की बराबरी कर ली है। रूट टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले 12वें खिलाड़ी बन गए हैं।