जो लोग आज नीतीश को पीएम पद दे रहे, उन्होंने उन्हें गठबंधन का संयोजक नहीं माना था: जेडीयू
जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा है, "जो लोग आज नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का पद दे रहे हैं…उन्होंने नीतीश को गठबंधन का संयोजक मानने से इनकार किया था।" बकौल त्यागी, 'INDIA' ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा था कि नीतीश को संयोजक बनाने पर ममता बनर्जी को आपत्ति है।