जो लोग पूछ रहे हैं- 'हाउ इज़ द जोश?'; मैं कहूंगी- इट्स स्टिल हाई, सर: स्मृति ईरानी
अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 'X' पर लिखा है, "जो लोग पूछ रहे हैं- 'हाउ इज़ द जोश?' मैं कहूंगी- इट्स स्टिल हाई, सर।" उन्होंने कहा, "ज़िंदगी ऐसी ही है। अमेठी में गांव-गांव जाने, ज़िंदगियां बनाने, उम्मीदों को आगे बढ़ाने और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम करते हुए 1 दशक बीत गया।"