जो लोग फिल्म बनाते समय सबसे ज़्यादा मेहनत करते हैं उनका वेतन सबसे कम होता है: नसीरुद्दीन
मुंबई (महाराष्ट्र) में रीगल सिनेमा में आयोजित एक कार्यक्रम में बुधवार को ऐक्टर नसीरुद्दीन शाह ने कहा, "कड़वी सच्चाई यह है कि जो लोग फिल्म बनाते समय सबसे ज़्यादा मेहनत करते हैं उनका वेतन सबसे कम है।" उन्होंने कहा, "वे कमर तक पानी में खड़े होकर बिजली के तारों की देखभाल करते हैं और कोई उनसे चाय-पानी तक नहीं पूछता।"