जो लोग मुझे 'फिक्स्ड विनर' कह रहे हैं, वे 'बिग बॉस 17' का पूरा सीज़न देखें: मुनव्वर फारूकी
'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी ने 'फिक्स्ड विनर' कहे जाने के सवाल पर कहा, "पूरा सीज़न गवाह है कि मुझे थाली में परोसकर कुछ भी नहीं मिला, मैंने कड़ी मेहनत की है।" उन्होंने कहा, "जो लोग मुझे 'फिक्स्ड विनर' कह रहे हैं, वे 'बिग बॉस 17' का पूरा सीज़न देखें, उन्हें एहसास होगा कि यह फिक्स नहीं था।"