जो वर्षों से पार्टी के लिए काम करते आए हैं उन्हें तवज्जो मिलनी चाहिए: सुमित्रा महाजन
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि जो लोग बीजेपी छोड़कर जा रहे हैं उनके लिए वह कुछ नहीं कह सकतीं। उन्होंने आगे कहा, "जो वर्षों से पार्टी के लिए काम करते आए हैं उन्हें तवज्जो मिलनी चाहिए और उनमें मैं भी शामिल हूं।" वहीं, उन्होंने 'एक देश, एक चुनाव' पर कहा कि इसमें पैसा और मेहनत कम लगेगी।