जो हुआ, उसे कभी नहीं भुलाया जाएगा: इज़रायल में फ्रांस के राष्ट्रपति
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इज़रायल-हमास युद्ध के बीच मंगलवार को इज़रायल के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान मैक्रों ने हमले से प्रभावित फ्रांसीसी परिवारों और इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। मैक्रों ने हमास के हमलों को लेकर कहा, "जो हुआ, उसे कभी नहीं भुलाया जाएगा। मैं यहां अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए आया हूं।"