जोकोविच ने लगातार चौथा विंबलडन खिताब जीता, 21वां ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया
विश्व नंबर-3 पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रविवार को मेन्स सिंगल्स के फाइनल में विश्व नंबर-40 निक किर्योस को हराकर लगातार चौथा विंबलडन खिताब जीता। जोकोविच ने 3 घंटे और 01 मिनट में 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 के स्कोर के साथ मैच जीता। इस जीत के साथ ही जोकोविच के ग्रैंड स्लैम खिताबों की संख्या 21 हो गई है।