जोधपुर में 2 समुदाय के बीच झड़प के बाद लगाए गए कर्फ्यू को 6 मई की मध्यरात्रि तक बढ़ाया गया

2 समुदाय के बीच झड़प के बाद जोधपुर (राजस्थान) प्रशासन ने 10 थाना क्षेत्रों में लगाए गए कर्फ्यू को 6-मई की मध्यरात्रि तक बढ़ा दिया है। बकौल आदेश, उदयमंदिर, सदरकोतवाली, सदर बाज़ार, नागोरी गेट, खाण्डाफलसा, प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देवनगर, सूरसागर और सरदारपुरा में कर्फ्यू बढ़ाया गया है। इसमें परीक्षार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों, मीडियाकर्मियों व न्यायिक सेवाओं से संबंधित लोगों को छूट रहेगी।

Load More