जोधपुर में बन रहे राजस्थान के 'पहले' अक्षरधाम मंदिर के निर्माण कार्य का नया वीडियो आया सामने
जोधपुर में 40 बीघा में बन रहे राजस्थान के 'पहले' अक्षरधाम मंदिर के निर्माण कार्य का नया वीडियो सामने आया है। न्यूज़18 राजस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 में शुरू हुआ मंदिर का निर्माण कार्य अब 80% पूरा हो चुका है और 2 साल में इसके पूरे हो जाने की उम्मीद है। मंदिर में छीतर पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है।