जोधपुर में तेज़ बारिश के बाद पानी के बहाव में स्कूटर समेत बहा शख्स, वीडियो आया सामने
जोधपुर (राजस्थान) में शुक्रवार रात करीब 2 घंटे हुई तेज़ बारिश के बाद शहर में सड़क पर पानी भर गया जिसमें कई वाहन बह गए। वहीं, फुलेराव की घाटी में गली में भरे पानी के तेज़ बहाव में एक शख्स स्कूटर समेत बह गया जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान 66.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।