जोधपुर सिलिंडर विस्फोट में मृतकों के परिजन के लिए सीएम ने मुआवज़ा बढ़ाकर किया ₹5 लाख
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया है कि जोधपुर में हुए गैस सिलिंडर विस्फोट में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए मुआवज़ा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख करने का फैसला किया गया है। हादसे में 30+ लोगों की मौत हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मृतकों के परिजन के लिए ₹2-₹2 लाख मुआवज़ा घोषित किया था।