जोधपुर हिंसा को लेकर नड्डा ने रोमन सम्राट नीरो से की राजस्थान के सीएम गहलोत की तुलना
राजस्थान के जोधपुर में ईद पर हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तुलना रोमन सम्राट नीरो से की है। बकौल नड्डा, "जब जोधपुर में लोग सड़क पर थे तो गहलोत साहब अपना जन्मदिन मना रहे थे...जब रोम जल रहा था तब नीरो बांसुरी बजा रहा था।"