जोशीमठ के बाद अब कर्णप्रयाग में भी मकानों में पड़ने लगी दरारें, सामने आईं तस्वीरें
उत्तराखंड के जोशीमठ के बाद अब कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर में कुछ मकानों में दरारें पड़ने लगी हैं जिनकी तस्वीरें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों ने 'न्यूज़ 18' को बताया कि 2 साल पहले से ही कर्णप्रयाग में दरारें आने लगी थीं लेकिन पिछले कुछ समय से ज़्यादा आने लगी हैं। लोगों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।