जोशीमठ को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, सबकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है: सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है, "जोशीमठ शहर बचे इसके लिए हर संभव प्रयास होगा। सभी के जान-माल की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) व्यक्तिगत रूप से इसकी जानकारी ले रहे हैं और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।" सीएम धामी ने कहा, "यह समय मिल-जुलकर जोशीमठ को बचाने का समय है।"