जोशीमठ मामले को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर
जोशीमठ (उत्तराखंड) में ज़मीन धंसने के मामले पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में जोशीमठ की मौजूदा स्थिति को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को वहां के निवासियों की सक्रीयता से मदद करने के निर्देश देने और लोगों की संपत्ति का बीमा करवाने की मांग की गई है।