जोशीमठ में अब तक 603 घरों में आई दरार, 44 परिवारों को किया गया विस्थापित: चमोली डीएम
जोशीमठ (उत्तराखंड) में कई जगह ज़मीन धंसने के बाद चमोली के ज़िलाधिकारी हिंमाशु खुराना ने बताया कि इलाके में अब तक 603 घरों में दरारें आ चुकी हैं। बकौल डीएम, अब तक करीब 44 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित कराया जा चुका है। इससे पहले, जोशीमठ में निर्माण कार्यों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई थी।