जोशीमठ में प्रभावित परिवारों को मिलेगा ₹5,000/माह किराया, खाने के लिए ₹450/व्यक्ति मिलेंगे

जोशीमठ (उत्तराखंड) में ज़मीन धंसने से प्रभावित परिवारों के लिए राज्य सरकार ने मकानों का किराया ₹4,000 से बढ़ाकर ₹5,000 प्रति माह करने का एलान किया है। राहत शिविरों में रह रहे व्यक्तियों को खाने के लिए सरकार ₹450/व्यक्ति देगी। सरकार ने पीड़ित परिवारों के 6 माह के बिजली-पानी के बिल को भी माफ करने का एलान किया है।

Load More