जोशीमठ में सेना की 25-28 इमारतों में आईं दरारें, जवानों को किया गया शिफ्ट: सेना प्रमुख
जोशीमठ (उत्तराखंड) में ज़मीन धंसने के कारण इमारतों में आईं दरारों को लेकर भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि सेना की 25-28 इमारतों में मामूली दरारें आई हैं। जनरल पांडे ने कहा कि सैनिकों को अस्थाई रूप से यहां से स्थानांतरित किया गया है और ज़रूरत पड़ी तो उन्हें स्थाई रूप से औली में स्थानांतरित किया जाएगा।