जोशीमठ में ज़मीन धंसने के संकट के बीच हुई भारी बर्फबारी; वीडियो सामने आया
अधिकारियों ने बताया है कि उत्तराखंड के जोशीमठ में बारिश के बाद शुक्रवार सुबह भारी बर्फबारी हुई। गौरतलब है, ज़मीन धंसने के कारण जोशीमठ के सैकड़ों परिवारों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि चमोली ज़िले में बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान और फूलों की घाटी जैसी जगहों में भी बर्फबारी हुई है।