जोशीमठ संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की याचिका पर एससी ने सुनवाई से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जोशीमठ में ज़मीन धंसने के संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग वाली स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का रुख करने को कहा। याचिकाकर्ता ने कहा था कि औद्योगीकरण के कारण धंसाव हुआ है व प्रभावित लोगों को मुआवज़ा दिया जाए।