जोशीमठ से 5 किमी दूर सेलंग गांव के मकानों में भी आईं दरारें, लोगों ने कहा- हम डरे हुए हैं
जोशीमठ (उत्तराखंड) से करीब पांच किलोमीटर दूर बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर स्थित सेलंग गांव के मकानों में भी दरारें पड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। सेलंग के स्थानीय लोगों के अनुसार, वे लोग डरे हुए हैं और जोशीमठ के हालात ने उनके डर को और बढ़ा दिया है। लोगों ने इसके लिए एनटीपीसी की परियोजनाओं को ज़िम्मेदार ठहराया है।