जोशीमठ से अब तक 90 से ज़्यादा परिवारों को स्थानांतरित किया जा चुका है: सीएम पुष्कर धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा, "जोशीमठ में ज़मीन धंसने के खतरे के चलते अब तक 90 से ज़्यादा परिवारों को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित किया गया है।" उन्होंने कहा कि जोशीमठ में अभी किसी मकान को तोड़ा नहीं जा रहा है, सिर्फ खाली करवाया जा रहा है और वहां 60% से ज़्यादा जनजीवन सामान्य है।