ज्ञानवापी केस में अदालत ने खारिज की हिंदू पक्ष की याचिका, नहीं होगी 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग
ज्ञानवापी मामले में कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग या वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराने की हिंदू पक्ष की मांग को वाराणसी (यूपी) की एक अदालत ने खारिज कर दिया है। जज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 16 मई के आदेश में इस जगह को सुरक्षित रखे जाने के आदेश दिए थे इसलिए 'वैज्ञानिक सर्वेक्षण' की मांग को नहीं माना जा सकता।